चंदौली में टूटा बिजली का खम्भा बना खतरे का कारण, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत चंदौली। जनपद के चाहनिया ब्लॉक अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ मार्ग पर स्थित मुख्य बिजली का खम्भा पिछले एक माह से टूटा हुआ पड़ा है। यह खम्भा बाबा कीनाराम क्षेत्र में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का हिस्सा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव के प्रधान रंजीत के साथ रिंकू शर्मा, मोनू शर्मा, लक्ष्मीकांत, शशिकांत प्रजापति और सुमित कुमार ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टूटा खम्भा किसी भी समय गिरकर जानमाल की क्षति पहुँचा सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार जूनियर इंजीनियर इंद्रजीत सिंह से संपर्क किया और सकलडीहा के एसडीओ को भी अवगत कराया, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भूपौली फिटर से विद्यालय तक की इस बिजली लाइन की तत्काल मरम्मत की जाए, जिससे संभावित दुर्घटना से बचाव हो सके।
ये भी पढ़ें निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान : हरियाली, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम













