आज रात्रि 2.30 बजे खुलेंगे श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट भक्तों को 44 घंटे होंगे दर्शन ।

आज रात्रि 2.30 बजे खुलेंगे श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट भक्तों को 44 घंटे होंगे दर्शन । 

संवाददाता संतोषयादव उज्जैन।

उज्जैन श्री ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शिव पार्वती के विवाह की जोरदार तैयारी चल रही है भक्तों को अब प्रतिक्षा शनिवार रात 2:30 बजे की है जब मंदिर के पट खुलेंगे और उन्हें श्री त्रिलोकी नाथ भगवान महाकालेश्वर के दिव्य रूप के दर्शन प्राप्त होंगे। परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के लिए शनिवार रविवार की दरमियानी रात ढाई बजे मंदिर के पट खुलेंगे। जो 16 फरवरी की रात 11:00 बजे बंद होगें इस दौरान लगातार 44 घंटे भक्तों को महाकाल महाराज के दर्शन होंगे तथा गर्भ ग्रह में श्री महाकालेश्वर की महा पूजा की जाएगी भगवान के शीश पर सवा मन फल व फूलों से बना मुकुट सजाया जाएगा दूल्हे राजा पर चांदी के सिक्के न्योछावर होंगे। प्रशासन ने महापर्व पर भक्तों के लिए सुगम दर्शन एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम जिसमें महाकाल अन्य क्षेत्र में भक्तों के लिए निशुल्क फलाहार की व्यवस्था रहेगी भक्तों को दर्शन मार्ग पर निशुल्क पेयजल शौचालय की सुविधा मिलेगी। प्रशासन का दावा हे की भक्तों को 40 मिनट में सुविधा पूर्वक श्री भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal