उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधान सभा की प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025- 26) की प्रथम उप समिति की बैठक संपन्न,मा0 सभापति मुकेश चौधरी ने विभागीय योजनाओं की की समीक्षा तथा संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 




गौतमबुद्धनगर 23 अप्रैल, 2026उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधान सभा की प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में माननीय सभापति मुकेश चौधरी के सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर माननीय समिति सदस्यगण डॉ. मंजू शिवाच, लक्ष्मी राज सिंह, शाहिद मंजूर, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडिशनल सीपी (मुख्यालय) अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण मनीष, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरणों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, परिवहन, औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना), चिकित्सा, ऊर्जा, खाद्य एवं रसद, पर्यटन, मंडी समिति, महिला कल्याण, एनआरएलएम, राजस्व, नगर निकाय, शिक्षा, सिंचाई एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। माननीय सभापति ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को सुदृढ़, सुरक्षित एवं गड्ढामुक्त बनाए रखने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राधिकरणों की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कूड़ा-करकट के प्रभावी निस्तारण, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, जल निकासी तंत्र को मजबूत करने, एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने, आधुनिक मशीनरी के उपयोग को सुनिश्चित करने तथा लैंड बैंक विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये।माननीय सभापति ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने में तेजी लाने तथा बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग को नहरों की पटरी पर सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने, खाद्य एवं रसद विभाग को खाद्यान्न व गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने एवं खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एनआरएलएम विभाग की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं उनकी आय के संबंध में माननीय सभापति को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस पर माननीय सभापति ने समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था एवं आयवृद्धि के पहलुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इन गतिविधियों को और सुदृढ़ कर व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।माननीय सभापति ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय सभापति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। गौतमबुद्धनगर।












