इंदौर में प्रस्तावित पश्चिमी रिंग रोड प्रोजेक्ट कार्य शुरू किया।

इंदौर में प्रस्तावित पश्चिमी रिंग रोड प्रोजेक्ट कार्य शुरू किया। 

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर। यह रिंग रोड 64 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी चौड़ाई 80 मीटर होगी। यह प्रस्तावित सड़क छह लेन की होगी। और इस पर लगभग एक हजार पाचंसौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह परियोजना इंदौर धार और देवास जिले के चौसठ गांवो से होकर गुजरेगी। इसका मुख्य मार्ग, महू से हातोद होते हुए शिप्रा नदी तक प्रस्तावित है। इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग छह सौ तीस हेक्टीयर भूमि की आवश्यकता होगी। जिसमें करीब पचास हैकटीयर वन भूमि भी शामिल है। अनुमान है कि, लगभग सात हजार पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस परियोजना से शहर के ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी। भारी वाहन शहर में प्रवेश किए बिना अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर भी चिंताएं सामने आ रही है। ऐसे में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें