अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री सुभाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त अनस (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को बेनीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।












