कायमगंज में चोरी का खुलासा: घर सूना देख पार की लाखों की ज्वेलरी, 2 आरोपी माल सहित गिरफ्तार
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस ने दबोचकर बरामद किया सामान
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का माल और नकदी बरामद की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंद्र के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दबोचे आरोपी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम में प्र0नि0 विनोद कुमार शुक्ला, उ0नि0 अंकुर भाटी, हे0का0 धर्मेंद्र तिवारी, का0 विजय कुमार, का0 सचिन कुमार और का0 सुरेश कुमार शामिल रहे।
घटना का संक्षिप्त विवरण
17 अप्रैल 2026 को वादी ब्रजेश शर्मा निवासी पटवन गली, साईं मंदिर के पास, कोतवाली कायमगंज ने अपने घर में चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 105/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सूनी घर का उठाया फायदा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी थी कि ब्रजेश शर्मा अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में गए हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी रात में छत के रास्ते घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। माल बेचने जा रहे थे, तभी दबोचे गए चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने आपस में सामान बांट लिया और बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी
1. सौरभ उर्फ अंशु पुत्र अनुज गंगवार, निवासी साईं मंदिर के पास, पटवन गली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद
2. कार्तिक गंगवार पुत्र अजय, निवासी साईं मंदिर के पास, पटवन गली, कोतवाली कायमगंज, जनपद
फर्रुखाबाद ,बरामदगी का विवरण
02 चैन (पीली धातु)
03 पेंडल (पीली धातु)
07 अंगूठी (पीली धातु)
02 मंगलसूत्र (पीली धातु)
01 जोड़ी बाली (पीली धातु)
01 जोड़ी कुंडल (पीली धातु)
12 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
05 सिक्के (सफेद धातु)
04 जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु)
01 चाबी दानी (सफेद धातु)
₹35,000 नकद,अपराधियों में हड़कंप,
पुलिस का अभियान जारी
लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।












