कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।

कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। यह कार एसडीएम अकबरपुर सदर तहसील के पेशकार पंकज की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारी, अधिवक्ता और फरियादी आग देखकर सतर्क हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बगल में खड़ी अन्य गाड़ियों को वहां से हटाया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आग फैलने पर कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, और अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें