उज्जैन में तीन नए ट्रैफिक सिग्नल स्थापित। एवं पूरे शहर में 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू।

उज्जैन में तीन नए ट्रैफिक सिग्नल स्थापित। एवं पूरे शहर में 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

एम आर 11 मार्ग पर तीन नये ट्रैफिक सिग्नल, जल्द शुरू होंगे। सिहस्थ 2028 की तैयारी के तहत शहर भर में प्रशासन ने बढ़ते ट्रैफिक दबाव, साथ ही सुरक्षा और निगरानी के लिए शहर में करीब 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू की है। जिससे यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। इन कैमरो की मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (iccc)से की जाएगी। शहर के प्रमुख और व्यस्त एम आर 11 मार्ग पर तीन नए ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य पूरा हो गया है। जिसे जल्द ही चालू किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शहर में कहीं ऐसे चौराहे थे। जहां पर पहले ट्रैफिक सिग्नल नहीं थे। जिससे आए दिन जाम और होने वाली दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इन सिग्नल से यातायात व्यवस्थित होगा। दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। प्रशासन की योजना के तहत 20 मुख्य मार्गों के चौराहो पर सिग्नल लगाने की योजना बनाई गई है। जिसे जल्द ही सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार सिहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से मजबूत करना हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से यह व्यापक योजना तैयार की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें