आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बच्चे-किशोर समेत दो की मौत, पांच घायल

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बच्चे-किशोर समेत दो की मौत, पांच घायल

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला  हाथरस

हाथरस जनपद में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे और एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चंदपा कोतवाली क्षेत्र के संटीकरा गांव के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग अलीगढ़ से एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर वापस आगरा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में 14 वर्षीय आदित्य गोयल और 9 वर्षीय अंकित पुत्र आकाश, निवासी बलकेश्वर, आगरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल, शाहिद समेत पांच लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन रात में ही आगरा ले गए। बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया