गौतम बुध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में जनपद में एलपीजी के व्यावसा यिक उपयोग, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चल रहा सघन जांच अभियान।जिला पूर्ति अधिकारी ने कि जांच

गौतम बुध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में जनपद में एलपीजी के व्यावसा यिक उपयोग, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चल रहा सघन जांच अभियान।जिला पूर्ति अधिकारी ने कि जांच

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 20 मार्च, 2026 जनपद में एलपीजी गैस के व्याव सायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बांट माप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में विगत दिवस गठित टीमों द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जांच के दौरान नगर क्षेत्र नोएडा के अन्तर्गत संचालित गैस एजेंसी क्रमशः मै० मिथिला गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, मै० आराधिका भारत गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, मै० गौरव इण्टर प्राईजेज गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, नगर नोएडा स्थित मै० सांई विनय भारत गैस एजेंसी, ग्रेटर नोएडा मै० महालक्ष्मी एच०पी० गैस एजेंसी, ग्रेटर नोएडा एवं तहसील जेवर स्थित मै० जेवर इण्डेन गैस एजेंसी, जेवर की जांच की गयी। जांच में उपरोक्त गैस एजेंसियों पर एल०पी०जी० गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पर्याप्त संख्या में पायी गयी तथा एजेंसियों पर पैसो, वेट तथा मेजरमैन्ट आदि लाईसेंस अद्यतन पाये गये। उक्त के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डरों की काला बाजारी रोके जाने हेतु ऐतिहात के तौर पर दो परचून की दुकानों पर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान किसी भी दुकान पर घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग से सम्बन्धित कोई सामग्री / छोटे या बडे किसी भी प्रकार के घरेलू गैस सिलेण्डर नहीं पाये गये। उक्त के सम्बन्ध मे सभी दुकानदारों को किसी भी दशा में गैस रिफिलिंग एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के भण्डारण न किये जाने के सम्बन्ध में कठोर निर्देश दिये गये। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में उपरोक्तानुसार जांच अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा, ताकि एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पारदर्शिता तथा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें