पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “सामूहिक दुष्कर्म” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना पट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त को रेलवे स्टेशन जनपद मैनपुरी से किया गया गिरफ्तार।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार यादव मय हमराह का संजय चौहान, का0 पंकज यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वाछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 70(1) बीएनएस थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित वांछित 01 अभियुक्त अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत सिंह पुत्र तहसीलदार सिंह निवासी हर्राजपुर कला, बसैट थाना किशनी जनपद मैनपुरी उ0प्र0 को क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन जनपद मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया । ।












