सहज लखपति दीदी सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल हुए शामिल

सहज लखपति दीदी सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल हुए शामिल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

आगरा। आज सूरसदन, आगरा में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक संस्था सहज द्वारा “सहज लखपति दीदी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस समारोह में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने एक मिल्क कलेक्शन इलेक्ट्रिक वैन एवं दो इलेक्ट्रिक मिल्क डिलीवरी वैन का विधिवत शुभारंभ किया। संस्था की इस पहल से प्रतिवर्ष लगभग 10,000 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

मंत्री जी ने कहा कि यह अभिनव कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि डेयरी नेट ज़ीरो लक्ष्य की ओर भी एक बड़ा प्रयास है। इस अवसर पर कई सम्मानित दीदियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें हनुमान मंदिर बेंती पर हुआ विशाल भंडारा, राजा भइया ने किया प्रसाद ग्रहण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal