44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में नवजात शिशुओं हेतु टीकाकरण चिकित्सा शिविर का आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 




महोदय,आज दिनांक 22/04/2026 को 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में सेनानायक महोदय श्री राजेश कुमार (IPS) के निर्देशानुसार एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से नवजात शिशुओं के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर के दौरान वाहिनी की फैमिली लाइन में रहने वाली महिलाओं एवं उनके नवजात शिशुओं को आवश्यक टीके लगाए गए। चिकित्सा टीम द्वारा सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा उन्हें टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।
अतः रिपोर्ट सेवा में प्रेषित है।
मीडिया सेल44वी वाहिनी पीएसी मेरठ












