रेलवे अंडरपास में निकला सर्प, घंटों जाम में फंसे वाहन

रेलवे अंडरपास में निकला सर्प, घंटों जाम में फंसे वाहन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित रेलवे अंडरपास में मंगलवार को अचानक एक बड़ा सर्प निकल आया। बीचो-बीच फन फैलाकर बैठे सर्प को देखकर राहगीरों के कदम थम गए। लोग सर्प के भय से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। परिणामस्वरूप वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर जाम में फंसे रहे।करीब एक घंटे तक सर्प अंडरपास में ही बैठा रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। कई लोग डर-डर कर किनारे से निकलने की कोशिश करते रहे, जबकि ज्यादातर लोग सर्प के हटने का इंतजार करते रहे। देर बाद सर्प धीरे-धीरे रेंगते हुए अंडरपास से बाहर चला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के चलते कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal