प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार: प्रतापगढ़। थाना रानीगंज क्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायल बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मिथलेश केसरवानी घायल हुआ है। वहीं, लवकुश यादव एवं पवन यादव पुत्रगण शिवकुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त मिथलेश केसरवानी के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, चोरी किया गया विद्यालय का सामान तथा घटना में प्रयुक्त बैगनार कार बरामद की है।

बताया गया कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 की रात चंदी गोविन्दपुर स्थित सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 459/2025 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त इसी मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर घटना के खुलासे एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की