वांछित अभियुक्त गिरफ्तार: भुड़कुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार: भुड़कुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ: पं. कृष्ण विहारी त्रिवेदी गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 13 अप्रैल 2026 को उ0नि0 रणजीत कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा दुल्लहपुर स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मु0अ0सं0 86/26 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू पुत्र स्वर्गीय जमालुद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम नेमडाड थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ, उम्र करीब 25 वर्ष है। अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 रणजीत कुमार सिंह मय हमराह (थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर)

ये भी पढ़ें भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती…..

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal