राज्यसभा के लिए अभय महाजन का नाम प्रस्तावित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर

राज्यसभा के लिए अभय महाजन का नाम प्रस्तावित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर

संवाददाता : रायसेन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सदस्य के लिए दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन के नाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से प्रस्तावित किए जाने की चर्चा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर मदन गिरी जी महाराज ने अभय महाजन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं लोधी जागृति मंच के राष्ट्रीय सचिव जगदीश लोधी, सरपंच रामस्वरूप लोधी, मनोज लोधी, कृष्ण लोधी और सुनील लोधी सहित अनेक लोगों ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की।

चित्रकूट स्थित सियाराम कुटी में आयोजित सौजन्य भेंट के दौरान अभय महाजन को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अभय महाजन लंबे समय से समाज सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि अभय महाजन सदैव जनसेवा को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करते हैं तथा गौ सेवा उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। उनका मानना है कि यदि अभय महाजन राज्यसभा सदस्य बनते हैं तो यह क्षेत्र और समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

— दैनिक चक्र, रायसेन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें