इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम, हत्या पर खत्म सेना का जवान गिरफ्तार, चाकू व फावड़ा बरामद

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम, हत्या पर खत्म
सेना का जवान गिरफ्तार, चाकू व फावड़ा बरामद

प्रयागराज, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुई। कैण्ट थाना पुलिस,
SOG नगर और SOG गंगानगर की संयुक्त टीम ने 17 वर्षीय छात्रा की हत्या का खुलासा करते हुए
भारतीय सेना में तैनात हर्षवर्धन सिंह उर्फ़ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थरवई क्षेत्र
स्थित मनसैता नदी के पुराने पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त
चाकू और शव को मिट्टी में दबाने के लिए इस्तेमाल फावड़ा बरामद किया है।

शादी के विवाद में हत्या

पुलिस के अनुसार मृतका और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध
बन गए थे। मृतका आरोपी पर विवाह का दबाव बना रही थी, जबकि हर्षवर्धन का विवाह छह माह पहले
तय हो चुका था और 30 नवंबर को होना था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में चाकू से कई
वार कर छात्रा की हत्या कर दी।

शव को मिट्टी में दबाकर फरार

हत्या के बाद आरोपी पास के मंदिर से फावड़ा लेकर आया और नाले किनारे शव को गड्ढा खोदकर मिट्टी
में दबा दिया। पुलिस ने तकनीकी इनपुट एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मामले में मुकदमा संख्या 224/2025, धारा 137(2)/103(1)/238 BNS के तहत
कानूनी कार्रवाई जारी है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी में कैण्ट थाना पुलिस, SOG नगर और SOG गंगानगर की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने
कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 में चलेगी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की