एटा में रुपये के विवाद में महिला पर हमला:खेत में काम करते समय किया लूहलुहान, आरोपित फरार

एटा में रुपये के विवाद में महिला पर हमला:खेत में काम करते समय किया लूहलुहान, आरोपित फरार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान 

एटा जिले के रामनगर गांव में पैसे के विवाद को लेकर 25 वर्षीय महिला खुशबू के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद महिला को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गंज रोड स्थित रामनगर गांव में हुई। खुशबू के परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उधारी के पैसे लिए गए थे, जिन्हें समय पर वापस नहीं किया जा सका। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खुशबू जब खेत पर काम कर रही थी, तब नामजद लोगों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल खुशबू को जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें