गलत इंजेक्शन लगने से महिला की मौत

गलत इंजेक्शन लगने से महिला की मौत

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी – थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बजरा तलैया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शनिवार, 8 नवंबर को बुखार आने पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉ. अमित कुमार ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां को हल्का बुखार था, जिसके इलाज के लिए वे स्थानीय डॉक्टर अमित कुमार के पास गए थे। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही कुर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव में इस घटना से शोक की लहर है, वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की