मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मण्डल संवाददाता अमित चौहान

महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर जागरूकता पर हुई विशेष कार्यशाला
सोरों (कासगंज), 11 अक्टूबर 2025।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार को कमला इंटर कॉलेज बदरिया, सोरों में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित छात्राओं, महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया।
टीम ने सभी को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —
1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल सहायता), और 1930 (साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन)।
इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, और आत्मरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के कुछ सरल और प्रभावी तरीके भी सिखाए। उपस्थित छात्राओं ने भी इस दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और सवाल-जवाब सत्र में अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं।
टीम ने कहा कि “मिशन शक्ति का मकसद केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों और सम्मान के प्रति जागरूक करना भी है।”
कार्यक्रम में अध्यापक धीरज कुमार, आशीष कुमार, लुकमान सिंह, प्रदीप कुमार, करण सिंह, अध्यापिकाएं रश्मि सिंह, श्यामवती, एसआई बी.एल. शर्मा, महिला कांस्टेबल माधुरी, रश्मि, तथा कांस्टेबल कर्मवीर उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार और उपस्थित जनसमूह ने मिशन शक्ति अभियान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
यह जनजागरूकता कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों के नेतृत्व में पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें