अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर की डाली, बाल-बाल बचा युवक

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर की डाली, बाल-बाल बचा युवक

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गड़वारा बाजार से राजापुर रोड पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि बम बहादुर विश्वकर्मा जोकि सड़क किनारे बने छप्पर में लोहे के सामनों की पिटाई करने का कार्य करता है। एकदम समतल सीसी रोड पर बने उसके छप्पर पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित पलट गई। इस दुर्घटना के दौरान ट्रैक्टर चला रहा युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। जैसे ही चालक ने एक तीखे मोड़ पर गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया, भारी वजन के कारण ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया।

ट्रैक्टर दो पहियों पर हवा में लहराया और देखते ही देखते पूरी ट्रॉली छप्पर के समीप पलट गई। हादसे के वक्त बम बहादुर विश्वकर्मा छप्पर के अंदर ही कार्य कर रहा था।लेकिन संयोगवश कोई अनहोनी नहीं हुई। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ये भी पढ़ें जानलेवा हमले के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal