अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त, हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मान्धाता पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, तौसीफ व तौकीर को घटना में प्रयुक्त 02 अदद लाठी के साथ थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि दिनांक 30.03.2026 को वादी निवासी ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ आरोप है कि आरोपीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए वादी एवं उसके परिवारजनों को लाठी-डण्डों से मारपीट कर घायल किया गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम 1. मो0 तौसीफ पुत्र अब्दुल वहीद, 2. मो0 तौकीर पुत्र अब्दुल वहीद, 3. मो0 तफसीर पुत्र अब्दुल वहीद, 4. सबीरा बानो पत्नी अब्दुल वहीद निवासीगण ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मान्धाता के के उ0नि0 केशव राम मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव, का0 आनन्द यादव, का0 हरिपाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों, 01. तौसीफ पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 25 वर्ष, 02. तौकीर पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष को घटना में प्रयुक्त 02 अदद लाठी के साथ थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तों का विवरण-
01.तौसीफ पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 25 वर्ष ।
02.तौकीर पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रामपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 केशव राम मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव, का0 आनन्द यादव, का0 हरिपाल थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ ।












