देल्हूपूर में गौकसी करने के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी मो इब्राहिम कोएसटीएफ ने किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ एसटीएफ की टीम नें शिवकुटी प्रयागराज से गिरफ्तार कर देल्हूपुर पुलिस को सौप दिया। पुलिस नें इब्राहिम को जेल भेजा
जनवरी में बरसंडा गांव में गाय चोरी कर गौ कसी किया गया था जिसमे ग्रामीणों के साथ पुर्व विधायक धीरज ओझा और हिन्दू संघटनो नें काफी विरोध जताया था
पुलिस पूछताछ का विवरण-
दिनांक 16/17.01.2026 को मैं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा में गायों को चुराकर उनका वध कर सिर काट कर नदी में फेंक कर मांस बेचने हेतु शरीर उठा ले गये थे । जिस पर हम लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखा है । मैं उक्त मुकदमें से बचने हेतु प्रयागराज मे इनाम होने के कारण छिप कर रह रहा था । आज मुकदमे की पैरवी में प्रतापगढ जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया। मेरे विरुद्ध प्रयागराज, कौशाम्बी में कुल 08 मुकदमें पंजीकृत है। मै जानवर की तस्करी का काम करता हूं । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 इब्राहिम पुत्र हारुन निवासी अहमदपुर असरौली हटवा थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज उम्र करीब 30 वर्ष ।












