एटा: जनकल्याणकारी योजनाओं का भव्य प्रदर्शन, लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

एटा: जनकल्याणकारी योजनाओं का भव्य प्रदर्शन, लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने 10 से अधिक दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तक के विमोचन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और विकास यात्रा के सहभागी बनें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/सीडीओ सत्य प्रकाश, एसपी सिटी श्वेताभ पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया