एटा में फर्जी आर्मी वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए आईडी कार्ड व बाइक

एटा में फर्जी आर्मी वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए आईडी कार्ड व बाइक

संवादाता अमन अहमद।

जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना पिलुआ पुलिस ने आर्मी की फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आर्मी पहचान पत्र और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सागर पुत्र राजू निवासी सिमरधरी, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर लोगों को भ्रमित करता था, जिससे किसी बड़े अपराध की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस फर्जी पहचान का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए कर रहा था और क्या इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal