खेत में भीषण आग से गेहूं व भूसा जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

खेत में भीषण आग से गेहूं व भूसा जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में बुधवार शाम अचानक खेत में रखे भूसे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास खड़ी गेहूं की फसल भी इसकी चपेट में आ गई। आग की इस घटना में किसान हीरागंज जगापुर निवासी शिवप्रसाद तिवारी का करीब 400 बोझ गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया, वहीं अरुण कुमार मिश्रा और जगदीश प्रसाद मिश्र की गेहूं की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक गुप्ता मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित किसानों को तहसील प्रशासन की ओर से उचित सहायता दिलाई जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal