कोबरा के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, प्रधान प्रतिनिधि की तत्परता से समय पर मिला इलाज

कोबरा के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, प्रधान प्रतिनिधि की तत्परता से समय पर मिला इलाज

 संवाददाता बृजेंद्र शर्मा बाघराय, प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर में अनाज निकालने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मदद के लिए प्रयास शुरू किए।

महराजपुर के बंजरहा सरोज बस्ती निवासी कैला देवी को घर में अनाज निकालते समय कोबरा सांप ने हाथ में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्र मौके पर पहुंचे और अपनी निजी गाड़ी से महिला को तत्काल सीएचसी बाघराय पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टर दीपक सिंह और मेडिकल टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए स्वरूप रानी चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया।

प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्र महिला को लेकर तत्काल प्रयागराज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के दौरान समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को उपचार मिल सका। ग्रामीणों ने भी इस दौरान मदद के लिए आगे आए लोगों के प्रयास की सराहना की।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal