नवाबगंज के चर्चित रणधीर यादव हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी रवि पासी गिरफ्तार

नवाबगंज के चर्चित रणधीर यादव हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी रवि पासी गिरफ्तार

प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चर्चित रणधीर यादव अपहरण-हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि पासी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 13 महीने से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2025 को रणधीर यादव का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बमरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रखे जाने की बात सामने आई थी। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था।

एसटीएफ के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी रवि पासी को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा रणधीर यादव के अपहरण और हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार किए जाने का दावा किया है।

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के अलावा रायबरेली और प्रतापगढ़ में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद नवाबगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें कोबरा के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, प्रधान प्रतिनिधि की तत्परता से समय पर मिला इलाज

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal