दिवंगत चालक के परिवार के सहारे बना ड्राइवर महासंघ, ₹22 हजार की आर्थिक सहायता सौंपी

दिवंगत चालक के परिवार के सहारे बना ड्राइवर महासंघ, ₹22 हजार की आर्थिक सहायता सौंपी

संवाददाता: पुष्पेंद्र कुमार | एटा

एटा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चालक बागेश यादव के परिवार की मदद के लिए उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ आगे आया। संगठन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृतक चालक के परिजनों को ₹22 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी रिजोर थाना क्षेत्र के घंघुरिया गांव पहुंचे और परिवार को सहायता राशि सौंपते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार, घंघुरिया निवासी चालक बागेश यादव की मई माह में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के जिलाध्यक्ष अरुण बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान संगठन के सदस्यों के सहयोग से एकत्रित ₹22 हजार की नकद धनराशि मृतक के परिजनों को भेंट की गई। जिलाध्यक्ष अरुण बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ अपने साथी चालकों और उनके परिवारों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को संगठन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर रामचरण उर्फ रामजी, चरण सिंह, बबलू सविता, रामरत्न, ओमपाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ड्राइवर महासंघ की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें