प्रतापगढ़ में किराए के मकान में नर्स का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

प्रतापगढ़ में किराए के मकान में नर्स का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। शहर के विक्रम चौराहे के पास स्थित एक किराए के मकान में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी पटेल, पुत्री स्वर्गीय अशोक कुमार, निवासी गढ़वाली, थाना कोलार के रूप में हुई है। वह पेशे से नर्स थीं और पंकज मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थीं। जानकारी के अनुसार, मृतका की बहन ज्योति पटेल ड्यूटी से लौटने के बाद कमरे पर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की विवेचना के बाद ही चल सकेगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal