कुरावली में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: बिना हेलमेट व कागजात वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई

कुरावली में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: बिना हेलमेट व कागजात वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई

संवाददाता: पंकज मिश्रा

कुरावली। रविवार को कुरावली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग शुरू होते ही क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिना हेलमेट, कागजातों की कमी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक चालकों के चालान काटे गए।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और अनुशासित यात्रा करें।

कुरावली क्षेत्र में पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से वाहन चालकों में भय के साथ जागरूकता का माहौल भी देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें