सड़क हादसे में मासूम की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल: करमचंद मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सड़क हादसे में मासूम की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल: करमचंद मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। सकीट थाना क्षेत्र के करमचंद मोड़ के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, रंजीत अपने बेटे कार्तिक, भांजी और अन्य परिजनों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सकीट भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर सभी को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में रंजीत का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक की मौत हो गई। घायलों में रंजीत (26), राखी (14) और दूसरी बाइक पर सवार आबिद (35) सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। मृतक की मां सोनम ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक अपने पिता के साथ दवा लेकर लौट रहा था, तभी सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति और भांजी घायल हो गए, जबकि बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

सकीट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें