ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक: एटा पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर, अधिकारियों ने दिया अंतिम विदाई

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक: एटा पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर, अधिकारियों ने दिया अंतिम विदाई

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा जिले के निधौली कलां थाने में तैनात 50 वर्षीय कांस्टेबल करण सिंह का सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्थिव शरीर को एटा लाया गया और परिजनों को खबर दी गई। सुबह परिजन एटा पहुंचे, जिसके बाद शव को पुलिस लाइन में अंतिम सम्मान के लिए रखा गया। इटावा के सैफई के रहने वाले थे करण सिंह

कांस्टेबल करण सिंह इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के उत्तमपुर प्रासना गांव के निवासी थे। वर्ष 1995 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए करण सिंह अपनी निष्ठा और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर
एटा पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय सिंह सहित कई अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। अधिकारियों ने शव को कंधा देकर परिजनों को सौंपा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पैतृक गांव भेजा गया पार्थिव शरीर
सलामी के बाद मृतक सिपाही का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उत्तमपुर प्रासना भेज दिया गया। पुलिस लाइन में मौजूद सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग, सीओ सकीट कृतिका सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र पाल गौतम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया