कुरावली में ग्रामीण बैंक में चोरी, चोर DVR ले उड़े—पुलिस महकमे में हड़कंप
संबाददाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में स्थित ग्रामीण बैंक में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोरों ने घटना को बखूबी अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर बैंक में दाखिल हुए और अंदर लगे DVR को उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिससे बैंक में हुई गतिविधियों की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ग्रामीण सहित कई अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
थाना कुरावली क्षेत्र के ग्रामीण बैंक में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।












