मुरसान में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत: शादी के आठ महीने बाद उजड़ गया सुहाग

मुरसान में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत: शादी के आठ महीने बाद उजड़ गया सुहाग

संवाददाता: अश्विनी कुमार

हाथरस। मुरसान कस्बे में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक जतिन की मौत हो गई। हादसा मुरसान कोतवाली के पास मथुरा–बरेली मार्ग पर उस समय हुआ, जब वह घर से बाजार जाने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार, जतिन शाम करीब 6:30 बजे अपनी बाइक से मुरसान स्थित घर से निकला था। लगभग आधे घंटे बाद मथुरा–बरेली रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जतिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जतिन को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि जतिन की शादी कासगंज निवासी प्रीति से करीब आठ महीने पहले हुई थी। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिजन बदहवास हालत में रोते-बिलखते नजर आए।

मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें