एटा में महिला और चार माह की बेटी पर हमला: मामूली कहासुनी बनी वजह, पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

एटा में महिला और चार माह की बेटी पर हमला: मामूली कहासुनी बनी वजह, पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

संवाददाता अमन अहमद

एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक विवाहित महिला और उसकी मात्र चार माह की बेटी के साथ मारपीट की गई। मामला आगरा रोड स्थित सिंचाई खंड कार्यालय की आवासीय कॉलोनी का है, जहां महिला के पति ड्यूटी पर थे और वह घर पर अकेली थीं। घायल सुमन, पत्नी पवन कुमार, को करीब शाम 6:30 बजे चोटिल अवस्था में इमरजेंसी वार्ड लाया गया। सुमन ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुए मामूली विवाद से नाराज पड़ोस के कुछ नामजद लोग उनके घर में जबरन घुस आए और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सुमन के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट के दौरान उनकी चार माह की मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसे फर्श पर पटक दिया, जिससे बच्ची घायल हो गई।

थाना कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें