मुरसान में शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां पर बरसाए डंडे: जमीन बेचने का भी आरोप

मुरसान में शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां पर बरसाए डंडे: जमीन बेचने का भी आरोप

संवाददाता  – अश्वनी कुमार

हाथरस के मुरसान कस्बे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां से लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घायल महिला मधु ने मुरसान कोतवाली पहुंचकर बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में उपचार दिलवाया है। पीड़िता मधु ने बताया कि उनका बेटा शराब का आदी है। गुरुवार सुबह उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने उनके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मधु ने बताया कि पति की मौत के बाद वह कस्बे के बाजार में आटा पीसने की चक्की चलाकर अपना गुज़ारा करती हैं। दो बेटों में से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा उनसे आए दिन पैसे मांगता रहता है। आरोप है कि उसने उनकी मर्जी के बिना उनकी जमीन भी बेच दी है।

मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने कहा कि घायल महिला का उपचार करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal