कुंडा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने सुनाई भक्ति की अमृत धारा, राजा भइया को बताया हिंदू सम्राट

कुंडा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने सुनाई भक्ति की अमृत धारा, राजा भइया को बताया हिंदू सम्राट

जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबा हौदेस्वर नाथ धाम, शुकुलपुर दिलेर गंज बेंती कुंडा में समाजसेवी गुल्लू मिश्रा के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्यता और श्रद्धा के साथ हुआ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर भगवत स्वरूप कथा का रसपान कराने पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज। कथा की शुरुआत में ही महाराज जी ने प्रतापगढ़ की धरती को संतों और महापुरुषों की तपोभूमि बताते हुए श्रोताओं की श्रद्धा को नमन किया। उन्होंने प्रतापगढ़ के लोगों को प्रतापी और धर्मनिष्ठ बताते हुए कहा कि यहां के लोगों में धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति अद्भुत आस्था है। डॉ. पाराशर जी ने सभागार में मौजूद भक्तों को संबोधित करते हुए महान संत करपात्री महाराज का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में उन्हें दो वर्षों तक करपात्री महाराज के चरणों में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इससे आगे उन्होंने जगद्गुरु कृपालु महाराज की जन्मभूमि प्रतापगढ़ की सराहना की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। पहले दिन की कथा में उन्होंने श्रीमद्भागवत पुराण का गूढ़ सार समझाते हुए कहा कि—
“भागवत कथा परमात्मा का स्वरूप है। इसका श्रवण पितरों को शांति देता है, मन में वैराग्य जगाता है और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है।” उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति और प्रलय के सिद्धांतों का सरल व्याख्यान करते हुए बताया कि किस प्रकार परमात्मा अपने तेज से पूरे जगत को प्रकाशित करता है। भगवान की महिमा, लीलाएं और भक्ति के महत्व को समझाते हुए उन्होंने श्रोताओं के मन में अध्यात्म का दीप प्रज्वलित कर दिया। कथा के आयोजक समाजसेवी गुल्लू मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन राजा भइया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक अनुपम धार्मिक अवसर है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, पंकज सिंह शाहपुर, राजेश मिश्रा हथिगवां, प्रधान सज्जन शुक्ला, सत्यम मिश्रा नई बाजार, राज शुक्ला सहावपुर, प्रज्ञात तिवारी, जैकी सिंह, प्रधान शुभम सिंह, शिवम मिश्रा, देवी शरण मिश्रा, लोकेश तिवारी, पंकज पांडेय, जगदीश तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी।

कथा पूरे सप्ताह भक्तिभाव और आध्यात्मिक उत्साह के साथ जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें