प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी: गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता अमित शुक्ला जनपद प्रतापगढ़
थाना महेशगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया आरोपी जैद उर्फ राजा पुत्र सलीम उर्फ सोल्हू, निवासी रामपुर कुर्मियान, थाना कंधई, प्रतापगढ़, उम्र 22 वर्ष, गौवध तथा पशु क्रूरता से जुड़े गंभीर मामलों में फरार चल रहा था।गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई।
संयुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा
थाना महेशगंज प्रभारी श्री राधेश्याम अपनी टीम—उपनिरीक्षक शिवा प्रजापति, कांस्टेबल रिंकू सिंह—के साथ तथा थाना कंधई चौकी ताला प्रभारी उपनिरीक्षक रज्जन राव और हेड कांस्टेबल ऋषिकेश तिवारी की संयुक्त टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पूरे धुन्नू (लालापुर बॉर्डर) के पास दबिश दी गई, जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 338/2024 – धारा 3/5ए/8 गौवध अधिनियम व धारा 11(1)डी पशु क्रूरता अधिनियम, थाना बाघराय
मु0अ0सं0 12/2025 – धारा 3/5ए/8 गौवध अधिनियम व धारा 11(1)डी पशु क्रूरता अधिनियम, थाना बाघराय
मु0अ0सं0 174/2025 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाघराय
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम की इस संयुक्त कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।












