लव मैरिज विवाद में युवक पर हमला, कपिल घायल – पुलिस जांच में जुटी

लव मैरिज विवाद में युवक पर हमला, कपिल घायल – पुलिस जांच में जुटी

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा भाई की लव मैरिज को लेकर चल रहे विवाद ने आज एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। वर्मा नगर निवासी युवक कपिल पर तहसील परिसर में लड़की पक्ष के नामजद लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित कपिल ने बताया कि उसके भाई की लव मैरिज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी संबंध में वह तहसील सदर पहुंचा था, जहां लड़की पक्ष के कुछ नामजद लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। हमले में कपिल लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कपिल को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के तहसील सदर का बताया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal