वर्दी की हनक में दरोगा का तांडव, रोजगार सेवक से मारपीट व अभद्रता; एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

वर्दी की हनक में दरोगा का तांडव, रोजगार सेवक से मारपीट व अभद्रता; एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा जनपद के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत नगला पड़ाव में पुलिस की वर्दी की हनक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात दरोगा सुरेन्द्र मोहन पर आरोप है कि उन्होंने एक रोजगार सेवक के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गंदी-गंदी गालियां भी दीं। घटना का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित रोजगार सेवक के अनुसार, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दरोगा सुरेन्द्र मोहन ने अपना आपा खो दिया और वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर दरोगा सुरेन्द्र मोहन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को कानून का पालन कराने वाला होना चाहिए, न कि कानून तोड़ने वाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा पुलिस प्रशासन की ओर से दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें