आज बसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में हिंदू करेंगे पूजा और मुस्लिम पढ़ेंगे नमाज
संवाददाता संतोष यादव।
मध्य प्रदेश के धार स्थित भौजशाला में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर हिंदू पूजा करेंगे, और मुस्लिम जुम्मे की नमाज अदा करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों को अपने रीति-रिवाज व परंपरा के मुताबिक पूजा और नमाज की इज्जत दी है सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं को बसंत पंचमी पर आज 23 जनवरी, परंपरा के मुताबिक सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा की अनुमति दी है वहीं मुस्लिम समुदाय को भी उसी परिसर में 1:00 से 3:00 तक नमाज अदा करने की इजाजत होगी, कोर्ट ने दोनों समुदायों से आपसी सम्मान और सहयोग की अपील करते हुए जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग करने का निर्देश दिया है सुप्रीम कोर्ट ने धार में दोनों पक्षों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।इसी के चलते धार जिले में करीब 8000 पुलिस बल तैनात किया गया।












