उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देश में”डासना क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर जी०डी०ए० ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
संवाददाता पवन सूर्यवंशी दिनांकः-28-फरवरी-2026उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देश के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में खसरा संख्या-1380, ग्राम कल्लू गढ़ी, रेलवे लाईन से 100 मीटर उत्तर तरफ गाज़ियाबाद पर श्री सतीश, खसरा संख्या-1410, ग्राम डासना, गाज़ियाबाद पर श्री यासीन एवं खसरा संख्या-1348 व 1386, ग्राम कल्लू गढ़ी, डासना लाईन से लगभग 200 मीटर उत्तर तरफ गाज़ियाबाद पर श्री रविन्द्र चौधरी, श्री रोहित चौधरी व श्री ओमवीर चौधरी द्वारा निर्मित की जा रही कालोनियों में ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गयी।
ध्वस्तीकरण व सील बन्द की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया,
परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।
ये भी पढ़ें ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने छात्र-छात्राओं को कराया थाना भ्रमण, सुरक्षा व साइबर जागरूकता पर दी जानकारी












