थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा घर में चोरी की घटना का खुलासा

थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा घर में चोरी की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 02 कंगन (पीली धातु) व र 3,000/- नगद बरामद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ आदेश अनुसार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश, नगर कोतवाली, एसीपी उपासना पांडे के निर्देशन में अंतर्गत थाना विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह एव संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा।

 

 

दिनांक 27.02.2026 को वादी श्री मयंक सेंगर पुत्र श्री सी.पी. सिंह, निवासी एल-232, सेक्टर-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें दिनांक 18.02.2026 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसकर सोने के कंगन चोरी करने के संबंध में सूचना दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 28.02.2026 को उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता को सीएसएचपी स्कूल फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते निम्नलिखित हैं –

अभियुक्तों का नाम व पता

1. तरुण पुत्र शिवकुमार, निवासी कलछीना, अंबेडकर मूर्ति के पास, थाना भोजपुर, गाजियाबादः हाल निवासी उमेश पार्क के पास, शिव मंदिर के निकट, मकान संख्या 264, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद।उम्र – 22 वर्ष।

2. ओमपाल सिंह पुत्र वीरबल सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट ओरंगाबाद चांदोक, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर: हाल निवासी एल-232, सेक्टर-12, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, गाजियाबाद।उम्र 36 वर्ष।

 

3. तनु पुत्री शिवकुमार, निवासी कलछीना, अंबेडकर मूर्ति के पास, थाना भोजपुर, गाजियाबाद; हाल निवासी उमेश पार्क के पास, शिव मंदिर के निकट, मकान संख्या 264, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

1. 02 कंगन (पीली धातु)

2. ₹3,000/- नगद

पूछताछ का विवरण -गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 18.02.2026 को एल-ब्लॉक के मकान संख्या 232 में चोरी की घटना उन्होंने ही कारित की थी। चोरी किए गए माल को बेचने के संबंध में आपस में बातचीत करने हेतु वे एकत्रित हुए थे, उन्होंने बताया कि आपसी योजना बनाकर तीनों ने मिलकर चोरी की थी।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -थाना विजयनगर पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने छात्र-छात्राओं को कराया थाना भ्रमण, सुरक्षा व साइबर जागरूकता पर दी जानकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया