ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने छात्र-छात्राओं को कराया थाना भ्रमण, सुरक्षा व साइबर जागरूकता पर दी जानकारी

ट्रांस हिण्डन जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा जोन के विभिन्न थानों में छात्र-छात्राओं हेतु थाना भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम का दिनांक: 26.02.2026 से 28.02.2026 तक आयोजन ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी  पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली से अवगत कराने एवं कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न थानों पर थाना भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दिनांक 26.02.2026 को थाना इन्दिरापुरम, दिनांक 27.02.2026 को थाना शालीमार गार्डन तथा दिनांक 28.02.2026 को थाना साहिबाबाद में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त संबंधित क्षेत्र एवं प्रभारी निरीक्षकगण द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं 112, 1090 एवं 181 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

भ्रमण के दौरान बच्चों को थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, महिला सहायता कक्ष एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष का अवलोकन कराया गया। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, दैनिक डायरी (GD) का संधारण, विवेचना से संबंधित दस्तावेज, बरामद माल के अभिलेखों का रख-रखाव तथा न्यायालय को प्रेषित की जाने वाली रिपोर्ट के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई तथा सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता, आत्मरक्षा (Self Defence) के उपाय एवं अन्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन किया गया।

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग एवं सोशल मीडिया हैकिंग के प्रति सतर्क रहने के उपाय साझा किए गए तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य:- छात्र-छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, कानून के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

ये भी पढ़ें जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में 07 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें