DM नोएडा मेंधा रुपम के निर्देशन में आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में 07 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गौतम बुद्ध नगर, 28 फरवरी 2026आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा, मुकेश कुमार एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा सेक्टर 93 नोएडा स्थित ब्लिकिट स्टोर से गुझिया का 01नमूना तथा ओमिक्रोन ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लिप कार्ट इंस्टाग्राम से घी का 01 नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं एस के पांडेय की टीम द्वारा सर्फाबाद सेक्टर 75 नोएडा स्थित ज़ेप्टो स्टोर से गुझिया के 02 नमूने तथा होशियारपुर नोएडा स्थित ज़ेप्टो स्टोर से पनीर के 02 नमूनें लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह द्वारा सेक्टर-14 A नोएडा से जोमैटो के डिलीवरी बॉय से 01 नमूना काजू बर्फी का लिया गया। इस प्रकार कुल 07 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।
ये भी पढ़ें होली पर्व पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात












