लूट के अभियोग से संबंधित ₹10,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त की गिरफ्तारी।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से संबंधित ₹10,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन को ग्राम पटेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया।।
इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर जनपद जौनपुर, जनपद सुल्तानपुर, जनपद प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 05 अभियोग पंजीकृत है।। दिनांक 09.06.2025 की रात्रि में थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसका में वादी की बकरा-बकरियों व मोबाइल को आरोपीगणों द्वारा उठा ले जाने के प्रकरण में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोहंडौर पर मु0अ0सं0 86/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनन्जय राय मय हमराह उ0नि0 राजकुमार मिश्रा, उ0नि0 प्रतीक सिंह, का0 अजय गौड़, का0 संतोष कुमार यादव मय चालक का0 पुष्पेन्द्र यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 86/25 धारा 309(6) बीएनएस थाना कोहंडौर से संबंधित ₹10,000/- (दस हजार रुपये मात्र) के ईनामिया अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन पुत्र महबूब उर्फ बाबू, निवासी ग्राम पटेला,थाना खुटहन जनपद जौनपुर को ग्राम पटेला, थाना खुटहन जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया ।।












