मेरा युवा भारत गाजियाबाद द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद श्री भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संयुक्त निदेशक श्री देवेंद्र कुमार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र
गाजियाबाद दिनांक: 20 मार्च 2026 युवाओं को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के जीवन से सीख लेने की जरूरत है – देवेंद्र कुमार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत, गाजियाबाद द्वारा प्रतिवर्ष 23 मार्च को देशभर के जिलों में शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महान युवा क्रांतिकारियों—भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव—को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को उनके अद्वितीय बलिदान के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। युवाओं से आह्वान करते हुए मेरा युवा भारत, गाजियाबाद के संयुक्त निदेशक श्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाना चाहिए। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए श्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमें यह स्मरण कराती है कि आजादी कोई उपहार नहीं, बल्कि एक संकल्प है—एक ऐसा संकल्प जिसे प्रत्येक पीढ़ी को अपने कार्यों के माध्यम से निभाना होता है। उन्होंने कहा कि भले ही स्वतंत्रता संग्राम समाप्त हो चुका है, लेकिन देश को सशक्त बनाने और उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं के कंधों पर है। भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है, और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मेरा युवा भारत 23 मार्च 2026 को “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस क्रम में 22 मार्च को स्वच्छता श्रमदान एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। 23 मार्च को संगोष्ठी के उपरांत एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से एक जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, इसमें युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, युवाओं में नागरिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सामुदायिक जागरूकता को सुदृढ़ करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और स्वयंसेवकों के बीच जुड़ाव को मजबूत करते हुए एकता, देशभक्ति एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
प्रेषक:देवेंद्र कुमार संयुक्त निदेशक
मेरा युवा भारत, गाजियाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय












