उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन के सहयोग से कृषकों की आय दोगुना करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है और पशुपालन विभाग द्वारा नई नई योजनाओं का संचालन कृषकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन के सहयोग से कृषकों की आय दोगुना करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है और पशुपालन विभाग द्वारा नई नई योजनाओं का संचालन कृषकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही हैं।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद दिनांक:—20/मार्च/2026 में पशुपालक प्रशिक्षण एवम् प्रसार योजना इसी की एक कड़ी है जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवम् पशु मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन गाजियाबाद के दुर्गावती देवी सभागार में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बीमारियों के नियंत्रण एवं बदलते परिवेश में पशुओं के रख रखाव इत्यादि के बारे में नवीनतम जानकारी पशु पालकों को उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद डॉ एस पी पांडेय सहित जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्साअधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशु मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन, टीकाकरण एवम् बीमारियों के बारे में अद्यतन जानकारी डॉ हरिवंश सिंह, मास्टर ट्रेनर द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण की अगली कड़ी में प्रत्येक विकास खण्ड पर सौ प्रगतिशील पशुपालको का प्रशिक्षण प्रशिक्षित पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई और निर्देशित किया गया कि वे विभागीय योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पशु पालकों तक अवश्य पहुंचाएं ताकि सरकारी योजनाओं में योग्य लाघार्थियों का चयन किया जा सके।इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें